भागलपुर, मार्च 22 -- सिंया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को कथावाचक आचार्य श्री भूषण भाईजी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों का वर्णन है, जिसमें नवम स्कंध में श्रीराम अवतार विशेष रूप से उल्लेखनीय है। श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, धर्म, भ्रातृत्व प्रेम और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। आचार्य जी ने श्रीराम को आदर्श पुत्र, भाई और राजा बताते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों, जन्म, विवाह, वनवास, सीता हरण, हनुमान मिलन, लंका दहन और रावण वध को प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...