मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। नई उम्मीदें, पुरानी यादें थीम पर आधारित इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सिंगिंग, डांसिंग, ड्रामा और रैंप वॉक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर बी.फार्मा से खुशी को मिस फेयरवेल व सिमोन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं डी.फार्मा से दीपांशी को मिस फेयरवेल और साहिल को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और ताज पहनाकर सम्मानित किया। चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग...