मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- श्री राम कॉलेज के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्षीय शिक्षण के साथ-साथ होटल उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण से प्रत्यक्ष परिचय कराना था, जिसमें विभाग को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को होटल उद्योग के विभिन्न महत्वपूर्ण पक्षों की गहन जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने होटल संचालन प्रणाली, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, हाउसकीपिंग विभाग, फूड एंड बेवरेज सेवाएं, अतिथि प्रबंधन एवं सेवा मानकों जैसी प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा और समझा। यह फील्ड एक्सपोज़र विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने...