बदायूं, फरवरी 12 -- उझानी । नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज खेल मैदान पर अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में चल रही 11 दिवसीय श्रीराम कथा से पूर्व चौथे दिन बुधवार सुबह देश वासियों की सुख समृद्धि के लिए पंडित निर्मल शास्त्री व पंडित हरिओम शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन कराया। इस हवन पूजन में यजमान के रूप में सिद्धांत गोयल पत्नी तान्या गोयल के साथ संजय मित्तल, शिव किशोर माहेश्वरी, अनिल तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बॉबी, अवधेश गोयल, राम मोहन शर्मा, धीरज सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने लोक कल्याणार्थ आहुतियां समर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...