श्रीराम कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा
जौनपुर, मार्च 20 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। गोलाबाजार में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा प्रारम्भ होने से पूर्व गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी। ब्रह्मांड स्वरूप कलश को सिर धारण किए भारी संख्या में महिलाएं और युवतियां कलशयात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गोलाबाजार के रामलीला मैदान में महिलाएं कलश के साथ उपस्थित हुई। जहां श्रीराम कथा के वाचक सुधीरानंद महाराज के कलश पूजन के बाद कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। मेनरोड, खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते पुनः श्रीराम कथा यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश यात्रा का समापन हुआ। कलशयात्रा में भव्य रथ पर विराजमान भगवान राम, लक्ष्मण और मां सीता की झांकी शामिल थी। आगे आगे युवकों की टोली हाथों में केशरिया ध्वज लेकर चल रही थी। यजमान राधेश्याम जायसवाल सिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.