बदायूं, दिसम्बर 12 -- उझानी संवाददाता। उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ में राम कथा से पूर्व बैंडबाजों संग भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव का भ्रमण करती हुई कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचकर विसर्जित हुई। कथा वाचक आचार्य रवि समदर्शी महाराज ने वेद मंत्रोंच्चारण के साथ कलशो को विधि विधान से स्थापित कराया। गुरुवार को दोपहर गांव में कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा संपन्न होने पर मुख्य यजमान समाजसेविका अंजू चौहान ने विधि विधान से पूजन कराया। श्रीराम कथा के पहले दिन कथावाचक रवि समदर्शी महाराज भगवान राम के जीवन का स्मरण कराते हुए भक्ति श्रोताओं को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राम जैसा चरित्र राम जैसा आदर्श राम जैसा आज्ञाकारी पुत्र होना गौरव की बात है। राम कथा के पहले दिन व्यवस्थाओं में प्रधान पति राकेश सिंह, राजीव सिं...