लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर स्थित सैनिक विहार कॉलोनी में श्रीराम कथा सामूहिक यज्ञ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कॉलोनी में 20 मार्च से यज्ञ महोत्सव का चल रहा है। वृंदावन से आए कथा व्यास पं. कुलभूषण दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाकर भाव विभोर कर दिया है। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी ओझा, सचिव पीके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कथा समापन और भंडारे के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यज्ञ में यूएस सिंह, विनोद कुमार ठाकुर, विद्यासागर सिंह कुशवाहा, एसके सिंह, राजेंद्र कुमार बाजपेई, पीके सिंह बेदी, ब्रजराज यादव, अरविंद दुबे, आरके सिंह, इंद्रपाल व अन्य स्थानीय लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...