चम्पावत, मार्च 23 -- लोहाघाट। किमतोली स्थित भीम पादुका मंदिर में सात दिनी संगीत में श्रीराम कथा जारी है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार को आचार्य मोहित पांडेय, पीयूष चिल्कोटी, भुवन पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। व्यास पुरोहित नकुल पंत ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव वर्णन किया। आयोजक महंत 108 राम गिरी महाराज ने आशीर्वाद दिया। कथा सुनने के लिए नाकोट, किमतोली, कनेडी, नसखोला, ठांटा, सुदरका, बनोली, खतेड़ा, गंगनौला, कोटला, ढोरजा से ग्रामीण पहुंचे। भजन गायक ईश्वर उपाध्याय और मोहन जोशी ने भजन पेश किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.