भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानस सत्संग सद्भावना समिति की ओर से मारवाड़ी पाठशाला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय मानस कथा के छठे दिन रविवार को कथा का भक्तिमय प्रवाह देखने को मिला। वाराणसी से पधारी कथावाचिका नीलम शास्त्री ने कहा कि ईश्वर हमें सामर्थ्य इसलिए देते हैं ताकि हम दूसरों की सेवा कर सकें। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है और मन को शांति प्राप्त होती है। वहीं, मध्यप्रदेश से आए कथावाचक रामेश्वर उपाध्याय ने कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि जिसके जीवन में त्याग है, वही शांति प्राप्त करता है। जो सब कुछ परमात्मा का दिया हुआ मानता है, वही शीलवान होता है। साथ ही, पटना से आए कथावाचक पंकज रामायणी, मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा और रवि किशन महाराज ने भी कथा का श्रवण कराया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.