चंदौली, मई 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरौझा स्थित हिनौती मौजा में हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिन काशी की कथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी ने केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भगवान की भक्ति अत्यंत आवश्यक है। पूजा जहां परिवार के लिए होती है, वहीं भक्ति भगवान के लिए समर्पण का भाव है। बिना अनुराग के प्रभु की प्राप्ति संभव नहीं है।

भगवान की भक्ति का महत्व उन्होंने कहा कि संसार से प्रेम राग है, जबकि भगवान से प्रेम अनुराग कहलाता है। राम कथा मनुष्य को संस्कार, मर्यादा और जीवन के मूल्यों की शिक्षा देती है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग को भी मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। केवट प्रसंग का वर्णन करते हुए शालिनी ...