दरभंगा, मई 3 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड के विशुनियां गांव में आयोजित श्री श्री 1008 महाविष्णु महायज्ञ के तीसरे और श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर निर्धारित समय पर आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन अयोध्या से आईं कथा व्यास गौरंगी गौरी जी ने शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग की विस्तार से व्याख्या कर विवाह की अलोकिकता समझायी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पूजा से जीवन में शुख-शांति प्राप्त होने के साथ ही सारे क्लेश मिट जाते हैं और आपसी लड़ाई समाप्त हो जाती है। संगीतमय कथा में श्रद्धालुओं ने गोते लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...