श्रीराम कथा में शिव विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
शामली, जून 24 -- शामली। शहर स्थित हनुमान धाम में श्रीराम लखन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास दीपक महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास ने बताया कि शिव विवाह हिंदू धर्म की सबसे प्रसिद्ध और प्रेरणादायक कथाओं में से एक है, जिसका वर्णन शिव पुराण, स्कंद पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। उन्होंने कहा कि माता पार्वती अपने पूर्व जन्म में सती थीं, जिन्होंने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव के अपमान से आहत होकर योगाग्नि द्वारा अपने शरीर का त्याग कर दिया था। बाद में उन्होंने हिमालय और माता मैना के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.