लखीमपुरखीरी, जून 25 -- शहर की नारायण कॉलोनी में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। एक सप्ताह तक चली श्रीराम कथा का श्रद्धापूर्वक विश्राम हुआ। कथा व्यास कुलदीप जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान कुलदीप जी महाराज ने बाली वध के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम ने अधर्म और अन्याय का अंत कर सुग्रीव को उसका अधिकार दिलाया और उसे किष्किन्धा का राजा बनाया। उन्होंने कहा कि भगवान सदैव धर्म का साथ देने वालों की रक्षा करते हैं और अन्याय का अंत करते हैं। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके अलावा भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने उनके...