बाराबंकी, मार्च 8 -- फतेहपुर। नगर में ओम शिवालय रक्षाबंधन मेला पार्क में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माहौल प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। कथा व्यास स्वामी स्वरूपानन्द महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान भक्तों के प्रेम से बंधकर धरती पर अवतार लेते हैं। लोग तन और धन को देखते हैं, लेकिन ईश्वर केवल मन और सच्ची भक्ति देखते हैं। प्रभु के दरबार में जाति व संपत्ति का भेद नही। वहां केवल भक्ति और श्रद्धा का मूल्य होता है। बताया कि, कैलाश पर्वत पर माता पार्वती ने भगवान शिव से चौदह प्रश्न किए थे। जिसमे भगवान श्रीराम के अवतार के रहस्य का वर्णन मिलता है। स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के संदर्भ में तीन बातें कही जाती हैं। भगवान प्रकट हुए...