सहरसा, दिसम्बर 11 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। वार्ड 36 स्थित लहटन चौधरी कॉलेज परिसर में जारी श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वातावरण में भक्ति, भाव और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम देखने को मिला। वाराणसी से पधारे कथा वाचक मारुति किनकर जी महाराज के ओजस्वी प्रवचन ने उपस्थित लोगों को भक्ति - भाव से सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर उम्र के साथ बदलता है, लेकिन उसका वास्तविक स्वरूप कभी परिवर्तित नहीं होता। बालक, युवा या वृद्ध हर अवस्था में मनुष्य ईश्वर का ही अंश बना रहता है। सती - सीता प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि रूप बदला जा सकता है, पर स्वरूप नहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं थी। कथा स्थल पर आसपास के मोहल्लों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.