आगरा, मार्च 30 -- कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित भगवान भैया जी ने ऋषि विश्वामित्र द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को वन ले जाने से लेकर ताड़का वध, पुष्प वाटिका में माता सीता से प्रथम भेंट, स्वयंवर और सीता-राम विवाह प्रसंग का अत्यंत मनोहारी और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और आनंद में डूबे नजर आए। कथा व्यास ने बताया कि ऋषि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को राक्षसों से यज्ञ की रक्षा हेतु वन में लेकर गए, जहां भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर धर्म की रक्षा की। यह प्रसंग सिखाता है कि अधर्म और अन्याय का अंत करना ही धर्म का पालन है।इस अवसर पर कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, आरके श्रोत्रिय, महेश मेघदूत, कन्हैया भटीजा...