बक्सर, जून 11 -- पेज चार के लिए ---- भाव विभोर ताड़का वध प्रसंग के माध्यम से धर्म की विजय का संदेश कोपवां में राम नाम के जयघोष से गूंजता रहा कथा पंडाल फोटो संख्या- 04, कैप्सन- गुरुवार को कोपवां काली आश्रम में श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान प्रवचन करते कथावाचक बिहारी जी महाराज। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय अनुमंडल क्षेत्र के कोपवां काली आश्रम परिसर में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में गुरुवार को भगवान श्रीराम की बाल लीला, महर्षि विश्वामित्र के आगमन, ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार जैसे धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक पंडित श्री मधुसूदन बिहारी जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचन से श्रद्धालुओं को राममय कर दिया। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा।

महर्षि विश्वामित्र का आगमन कथावाचक ने भगवान श्रीराम ...