श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर
गाजीपुर, अप्रैल 12 -- गाजीपुर। सोनवल गांव स्थित सरोवर तट के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन रविवार को भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बिहार के कथावाचक उपेन्द्र शास्त्री ने अपने भावपूर्ण प्रवचन में श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा और सत्य के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य का मार्ग ही आदर्श समाज की नींव है। कथा में वनवास, भ्रातृ प्रेम और कर्तव्यभाव के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण करते नजर आए। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से आध्यात्मिक रूप दिया गया था। आयोजन समाज में एकता, नैतिकता और संस्कारों का संदेश दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.