अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सनातन सत्संग समिति द्वारा शहर के केशरी टोला स्थित श्री सिद्ध सागर भवन में सोमवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं ने शहर में भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर ब्रह्मलीन संत श्री रामसुखदास महाराज जी के अनुयायी बल संत श्री हरिदास महाराज के नेतृत्व में मंगल कलश शोभायात्रा स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक,सदर रोड़,मानिकचंद्र लेन, छुआपट्टी,डीडी रोड़, गोयल स्कूल रोड, गोढ़ियारी रोड़ होते हुए कथास्थल पर आकर समाप्त हो गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व युवतियों ने अपने-अपने सर पर कलश लेकर चल रही थी। वहीं रास्ते भर हो रहे भजन-कीर्त्तन व सजीव झांकी पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं शोभा यात्रा के ...