मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर चौक स्थित ब्रह्मस्थान के प्रांगण में चैत्र नवरात्र पर आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन के बाद रविवार को कन्या भोज का आयोजन किया गया। शनिवार रात विशाल भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इसमें पूसा समस्तीपुर के जय माता दी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। गायक व उदघोषक नंदू भाई ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गायक सुधांशू राज, गायिका खुशबू राग और माला भारती ने हिन्दी, भोजपुरी और मैथिली गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, झांकी कलाकार मुकेश बिहारी व श्रेया के भाव नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। संगीत कलाकार नागेंद्र, राजेश, दयालु, रजनीश बेहतरीन संगत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम चौधरी, मुकेश कुमार, निक्कू, अभिषेक, ...