बागपत, मार्च 31 -- खेकड़ा। कस्बे के श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार को प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलशों की स्थापना के बाद वृंदावन के कथावाचक पंडित गिरधारी लाल शास्त्री ने बताया कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम में पुजारी पंडित रामेश्वर सहित अन्य श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रीराम कथा का आयोजन 30 मार्च से सात अप्रैल तक होगा। आठ अप्रैल को हवन व भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.