श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती। भिनगा नगर स्थित श्री सर्वा माई धाम में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा था। गुरुवार को अयोध्या धाम से आईं प्रवाचिका नंदनी किशोरी ने श्रीराम नाम के महिमा का गुणगान किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण करने मात्र से जन्मों के पाप कट जाते हैं और सदगति प्राप्त होती है। लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र पर पुल बनाया गया और सभी पत्थरों पर श्रीराम नाम का अंकन किया गया। इससे सभी पत्थर पानी में तैरने लगे। कथा के बाद श्रीराम नाम का संकीर्तन किया गया। फिर पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, संतोष भार्गव, राम सनेही गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...