आगरा, जून 1 -- बाबा रंगूराम धाम कैलाशपुरी में आयोजित होने जा रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बैठक आयोजित की गई। स्वामी गुरमुख दास उदासीन ने कथा महोत्सव की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा पांच से 13 जून तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित की जाएगी। कथा का रसपान पंडित गरिमा किशोरी श्रीधाम वृंदावन कराएंगी। श्याम भोजवानी ने श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दास दीपक उदासीन, समाजसेवी श्याम भोजवानी, नन्दलाल छत्ततानी, अशोक पारवानी, राजेश लालवानी, गुरदासमल संगतानी, गुलशन तुलसानी, दीपा तेजवानी, सुमन वर्मा, कीर्ति उदासीन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...