रांची, मार्च 20 -- हटिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर की बिरसानगर समिति द्वारा शुक्रवार को हटिया चौक स्थित शिव मंदिर में श्रीरामोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संगठन की पद्धति के अनुसार ब्रह्मनाद और विजय महामंत्र के पाठ के साथ सत्र की शुरुआत हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने प्रभु श्री राम के जीवन को आदर्श मानकर समाज और परिवार में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, जिसे रोकने के लिए श्री राम की शबरी भक्ति और निषाद राज जैसी अटूट मित्रता से सीख लेनी चाहिए।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, जयघोष और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मौके पर मुकेश गिरी, विजय मिश्र, संजय मिश्...