अमरोहा, जनवरी 28 -- अमरोहा। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल पदाधिकारियों ने 69वें माघ महोत्सव के क्रम में बुधवार तड़के श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी मोहल्ला चौक, कानूनगोयान, कटरा बख्तावर सिंह, काला कुआं, लकड़ा, पनवाड़ी, रज्जाक बाजार, काली पगड़ी, बड़ा बाजार आदि स्थानों से होते हुए वापस श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर पहुंची। उमेश पाठक, प्रदीप भटनागर, संदीप रस्तोगी आदि मंडल पदाधिकारियों ने भजनों का गायन किया। मंदिर परिसर में सुबह व शाम में रामायण पाठ भी किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चैनसुख गोले, अतुल पंडित, प्रतुल शर्मा, आलोक शर्मा, विकास विकास, पवन कौशिक, प्रखर चौहान, सुधीर अग्रवाल नवाब, प्रदीप भटनागर, रितिक शर्मा, चिराग शर्मा, सागर गुप्ता, पंकज प्रजापति, गौरव प्रजापति, शिवम यादव आदि रहे। गौरतलब है कि 31 जनवरी की दोपहर तीन बजे मो...