आगरा, जून 20 -- श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दावेदार लगातार बढ़ने लगे हैं। शनिवार को दो और प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने आवेदन चुनाव अधिकारियों को सौंपे। जबकि एक आवेदन पूर्व में ही जमा हो चुका है। अब तक कुल तीन आवेदन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिाकरियों के पास जमा हो चुके हैं। श्री रामलीला कमेटी कासगंज के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को गोपाल मराठा, अमरीश वशिष्ठ ने अपना-अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी अखिलेश अग्रवाल सर्राफ एवं गोपाल माहेश्वरी को नदरई गेट स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान विधिवत प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी योगेश गौड़, अखिलेश अग्रवाल सर्राफ एवं गोपाल माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री रामलीला कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए वहीं सदस्य नामांक...