श्रीरामयश कीर्तन मंडली ने दिवंगत कलाकारों को किया नमन
ललितपुर, मई 10 -- महरौनी। श्री रामयश कीर्तन मण्डली महरौनी की श्रद्धांजलि सभा रामलीला श्रृंगार भवन में आयोजित हुई। विगत दिनों एक धार्मिक यात्रा के दौरान हुये हृदय विदारक सडक हादसे में महरौनी निवासी नौ लोगों की असमय मौत पर गहरा शोक प्रकट किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी और सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बीती चार मई की सुबह झांसी-कानपुर हाइवे पर कालपी के समीप अयोध्या से महरौनी वापस लौट रही एक टबेरा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस हादसे में कार सवार 10 यात्रियों में से 9 की दुखद मृत्यु हो गयी थी, जबकि एक गंभीर घायल का कानपुर में उपचार चल रहा है। मृतकों में शामिल सभी लोग नगर की सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। इनमें पं. मनोज भोंडेले शास्त्री, कृष्णकांत नायक, शशिकांत तिवारी, उमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.