भागलपुर, अप्रैल 18 -- अकबरनगर संवाददाता थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर, रेलवे किनारे में 18 अप्रैल 2026 को दोपहर साढ़े तीन बजे से 24 घंटे का अखंड रामधुन सह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोरों पर हैं। समस्त आदर्श ग्राम श्रीरामपुर के ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...