देवरिया, अप्रैल 10 -- प्रतापपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली कुर्मी टोला में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।ग्राम पंचायत मिश्रौली कुर्मी टोला गांव निवासी नंदकिशोर यादव के घर के पीछे सुबह करीब 7 बजे घर की महिलाएं जलावन की लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान उन्होंने एक युवक को मुंह के बल जमीन पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही महिलाएं चिल्लाने लगीं, जिसके बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।मृतक के गले पर टैटू से "अमन" लिखा हुआ है, जिससे उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, उसके पास से कोई मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.