मेरठ, मार्च 27 -- श्रीराम नवमी के अवसर पर कस्बे में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्राचीन शिव मंदिर रामकटोरी परिसर से शुक्रवार को भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रामनवमी के उपलक्ष्य में मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब दो बजे मुख्य अतिथि सभासद राजू राठी व अरुण जाटव ने Rs.1100 व फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उसके बाद प्राचीन रामकटोरी शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा रामकटोरी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला ठाकुरद्वारा, चौखटा, मुख्य बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.