मथुरा, जून 14 -- पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्रीराधा बल्लभ मंदिर में श्रीराधा बल्लभ मंदिर कमेटी के एवं ब्रज संस्कृति संगीत समिति की ओर से शनिवार को सब रंग संगीत मय रस उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में भजन गायक मधुकर ने अपने साथी कलाकारों के साथ मिलकर अपने चिर परचित अंदाज में मधुर स्वर लहरियों से सजाकर समस्त संगीत के श्रोताओं एवं ब्रजवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राधे चल झूलन की ओर, घनन घनन बरसे बदरा, वृंदावन की कुंज गलिन में श्रीराधा वल्लभ मिलते हैं, प्रीति की रीत रंगीलो ही जाने, धन्य भाग सेवा के अक्सर पाया, सहज स्वभाव परियों नल किशोरी जो को, चलो चलो किशोरी वृंदावन में, वृषभानु की लली या साँवरीया से नेहरा लगाएं चली आदि भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री मधुराधीश मंदिर इस अवसर पर मनोज गोस्वा...