मथुरा, अप्रैल 20 -- धर्मनगरी में स्थित श्रीराधारमन महाराज पंचायत मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी आचार्य दिनेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया धार्मिक वातावरण और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार आचार्य आशीष किशोर गोस्वामी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि आचार्य पंकज किशोर गोस्वामी को उपमंत्री तथा आचार्य पंकज गोस्वामी को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। इसके साथ ही शुभकांत गोस्वामी, दिनेश कुमार गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, जयति कृष्ण गोस्वामी, प्रखर गोस्वामी, अनुभूति कृष्ण गोस्वामी, वरुण गोस्वामी, चंद्रमणि गोस्वामी और राधाकांत गोस्वामी को पंच पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित ...