महोबा, मार्च 31 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रीमित्र त्रिपाठी को अध्यक्ष और हरनारायण अनुरागी को महामंत्री चुना गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का साथियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया तो पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को उठाकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मंगलवाल को शहर के वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन में राष्ट्रीय सचिव आशुतोष त्रिपाठी ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष रहे रमाकांत मिश्रा के द्वारा त्यागपत्र देने से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अध्यक्ष पद पर श्री मित्र त्रिपाठी को अध्यक्ष्र चुना गया। इस मौके पर शिक्षकों की समस्याओं को उठाया गया। शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के नियम का विरोध जता...