भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के संस्थापक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 5 बजे 101 श्रद्धालुओं का जत्था महाकालेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन-पूजन के लिए भागलपुर से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि संस्था ने अपना पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए महाकाल पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान रहने, ठहरने, खाने-पीने सहित सभी व्यवस्थाएं संस्था की ओर से है। मौके पर सन्नी सरीन, सुमित कुमार, नितिन भुवानिका, प्रिंस कुमार, मनीष दास, अमित कुमार, पवन जैन, प्रशांत टेकरीवाल, सोनू कुमार, संजय कुमार सहित कई श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना हुए। भागलपुर। सामाजिक सह धार्मिक संस्था के संस्थापक प्रशांत ...