बांका, फरवरी 27 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में पिछले 8 दिनों से जारी श्री सीताराम विवाह महोत्सव शुक्रवार की रात विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। महोत्सव के आठवें दिन पुरुषोत्तम श्री राम व मैया सीता के विवाह के साथ-साथ पुरुषोत्तम श्रीराम अन्य तीनों भाइयों का विवाह आकर्षक झांकियों व वैदिक रस्मो व मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया गया। शुक्रवार की रात इस आध्यात्मिक शुभ विवाह को देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वृंदावन से आए रासलीला व रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग का जीवंत मंचन करने के बाद रात्रि सत्र में पुरुषोत्तम श्रीराम सहित चारों भाइयों का शुभ विवाह संपन्न कराया गया। वैवाहिक गीत के बीच रामलीला के कलाकारों ने विवाह के तमाम प्रसंगों की बड़े ही आकर्षक तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.