रिषिकेष, मई 4 -- आंध्र प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोहर भास्कर राव ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को अपने जीवन में सफलता और उत्तम कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा भागवत कथा मनुष्य के पापों को हरती है और मन को शांति प्रदान करती है। सोमवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोहर भास्कर राव, जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मनोहर भास्कर राव ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म और देवों की नगरी है। यहां का वातावरण अध्यात्मिक गतिविधियों के लिए उत्तम है। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हम सबके बीच दो गंगाएं प्रवाहित हो रही हैं, एक साक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.