श्रीमद भागवत कथा 28 अप्रैल से
बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्री हरी मंदिर में 28 अप्रैल से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। आयोजन का शुभारम्भ 28 अप्रैल को प्रातः 09 बजे कलश यात्रा से होगा, जो श्री रामायण मंदिर से प्रारंभ होकर श्री सनातन धर्म मंदिर और दरगाह मंदिर होते हुए श्री हरी मंदिर पर विश्राम करेगी। संस्था के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि कथा का वाचन भागवताचार्य रविनंदन शास्त्री करेंगे। इस आयोजन का संचालन श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार के मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, अशोक अवस्थी, अनिल गुप्ता, सीए प्रमोद अग्रवाल, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनोज छिब्बर, मुकेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी व सरल सक्सेना समेत अन्य का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- कलश शोभा यात्रा के साथ उमानाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा शुरू
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.