श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा
गिरडीह, अप्रैल 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के चक्रदहा में गुरूवार से आयोजित छह दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में धर्मानुरागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाजे गाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा ने नगर भ्रमण किया। धर्मप्रमियों द्वारा राधे रानी और भगवान के जयकारे लगाए जा रहे थे। जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा स्थानीय तालाब घाट पर पहुंची। यज्ञाचार्य धनेश्वर त्रिवेदी और विद्वान पंडितों द्वारा तालाब घाट पर कलश पूजन सहित कई अन्य विधि विधान के साथ तीर्थ नदियों का आह्वान कर कलश में जल भराया गया। कलश में जल लेकर तालाब घाट से लोग यज्ञस्थल पर पहुंचे। पंडितों द्वारा कलश यात्रियों को मंडप प्रवेश कराया गया। मंडप प्रवेश के बाद पंचाग पूजन कराया गया। बताया जाता है कि भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.