मुंगेर, जून 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।प्रखंड के प्रसन्नडो गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर धार्मिक भक्ति का माहौल देखा जा रहा है। कथावाचक शिवकुमार वेदपाठी के श्रीमद भागवत कथा के प्रसंग से पूरा माहौल भक्ति रसधारा में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य सभी विपत्तियों से छुटकारा पा लेता है। उन्होंने कहा कि यह कथा कलियुग में मनुष्यों के लिए बहुत लाभकारी है। किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय से हो सभी के लिए भागवत कथा कल्याण करता है। श्रीमद भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और गोकरण जी की कथा का वर्णन किया गया है। बनारस के भजन गायक पवन शास्त्री के सुरमयी भजन से पूरा प्रशाल भक्ति के सागर में डूबा हुआ है। समिति के दीपक कुमार सिंह ...