इटावा औरैया, मई 1 -- इटावा, संवाददाता। व्यासपुर गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत सुनाते हुए कथा वाचक आचार्य रजत तिवारी ने कहा कि संसार मनुष्यों के दुखों से भरा है। यहां मनुष्य की एक इच्छा पूरी हो जाती है तो दूसरी इच्छा जन्म ले लेती हैं। प्रजा कहती है राजा सुखी हैं राजा कहते हैं इंद्र सुखी है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।कथा में भगवान श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता के प्रसंगों में कहा कि गरीब सुदामा अपनी पत्नी के अनुरोध पर अपने बचपन के मित्र कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुँचे और कृष्ण ने अपने बालसखा की दीन दशा देखकर आसुओं से ही सुदामा के पैर धो दिए थे। कृष्ण ने सुदामा से अपनी भाभी सुदामा की पत्नी के दिये हुए चावल को बड़े प्रेम से खाया था। कथावाचक ने अन्य कई प्रसंगों का वृतांत भी सुनाया। आयोजक सुनील मिश्रा, विनोद ...