मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- क्षेत्र के गांव सोरम में स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कथावाचक द्वारा विधि विधान के साथ ग्रामीण महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्ग से कलश यात्रा निकाली और विधिवत पूजा अर्चना की। कथा के शुभारंभ के अवसर पर सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, डा. लोकेंद्र बालियान तथा कथा आयोजन समिति द्वारा कथावाचक आचार्य पंडित चिरायु गालब विष्णु धाम शुक्रतीर्थ को पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव सोरम में स्थित श्रीशिव दुर्गा मंदिर में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया। श्रीमद् भागवत से पूर्व कथा वाचक आचार्य पंडित चिरायु गालब विष्णुधाम शुकतीर्थ के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। इस दौरान श्रीमद...