श्रीमद् भागवत का हर श्लोक मानव और समाज कल्याण के लिए
मुरादाबाद, जून 2 -- सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में मंगलवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ सीएल गुप्ता परिवार के सदस्यों ने कथा व्यास एवं ग्रंथ का पूजन करके किया। अयोध्या से आए मिथिलेश नंदनी शरण महाराज ने भगवान गणेश का वंदन एवं शुकदेव महाराज की आराधना करते हुए कथा के प्रथम चरण में प्रवेश किया। कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने बताया श्रीमद् भागवत कथा का प्रत्येक श्लोक एवं अध्याय मानव जीवन के कल्याण के लिए है। श्लोकों के माध्यम से भी इनका महत्व बताते हुए कहा यह आज के युग में भी सार्थक हैं। इन पर अमल कर जीवन, समाज और दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। यह 'सर्व सुखाय' का आधार भी हैं। इसलिए हमें इनमें दी गई शिक्षा को जीवन में अपनाना एवं भगवान को चित्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.