भदोही, अप्रैल 18 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कलिंजरा ग्राम सभा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। भाागवत कथा सुन भक्त कृतार्थ होते रहे। राधा-कृष्ण के उद्घोष से पूरा पंडाल गुंजायमान होता रहा। मुख्य यजमान मीरा देवी एवं जय शंकर तिवारी के सानिध्य में कथा वाचक डॉ. श्री रामानंद जी महाराज ने ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद भक्ति और वामन अवतार की प्रेरणादायक कथाएं बड़े ही सरल और भावपूर्ण अंदाज में सुनाईं। इस दौरान महाराज जी ने बताया कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। वहीं वामन भगवान की कथा के माध्यम से उन्होंने दान, धर्म और विनम्रता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- श्री हरि ही सृष्टि के पालनकर्ता एवं संचालक कथा के दौरान जैसे-जैसे प्रसंग आगे बढ़ता गया, पंडाल म...