मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्यौडा़रा में चल रही श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य पंडित शिव शंकर भारद्वाज ने कथा का महत्व बताते हुऎ कहा की श्रीमद भगवत कथा श्रवण मात्र से धर्म अर्थ काम मोक्ष चारों पदार्थ व्यक्ति की मुट्ठी में आ जाते हैं । संसार सागर से पार होने का कथा उत्तर साधन है कलयुग में भगवान का स्मरण कीर्तन और कथा श्रवण ही पर्याप्त है। धुंधकारी की कथा सुनाते समय बताया की जिसका कल्याण गया जी में पिंड दान करने से भी ना हुआ हो उसका उद्धार श्रीमद भगवत कथा श्रवण मात्र से हो जाता है। कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हनी शर्मा, रत्नेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा ,राजीव शर्मा प्रधानाचार्य , श्रीनिवास शर्मा ,के अलावा सोनिया शर्मा सुषमा शर्मा, गीता शर्मा, सीमा शर्मा, करुणा ,अरूणा, संगीता शर्मा, ममता शर्म...