दुमका, मार्च 9 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के बसकीडीह पंचायत के मोहलीडीह ग्राम स्थित बाबा दुबे मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध कथावाचिका आशा पाल ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य के जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। भागवत कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति का सच्चा मार्ग मिलता है। कथावाचिका ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करन...