छपरा, मई 28 -- छपरा, एक संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शहर के दालदली बाजार स्थित शिव वाटिका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गयी। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखा व मोहन नगर, मौना नीम, कटहरी बाग हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां से शिव वाटिका तक शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान शशि भूषण सर्राफ भागवत ग्रंथ को अपने माथे पर धारण कर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित ने बताया कि 5 जून तक प्रतिदिन संध्या 3 बजे से 7 बजे तक वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक उपेंद्र कृष्ण जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। साथ ही काशी से आए कलाकार भगवान राम व श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं की प्रस्तुति देंगे।

योग शिविर का आयोजन तीन दिवसीय योग शिविर में ग्रामीणों ने सीखे योग के गुर दाउदपु(...