अमरोहा, मई 18 -- नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव खेड़का में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म की लीला का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि हुई है, तब-तब प्रभु ने अवतार लेकर जगत का कल्याण किया है। सत्य सनातन की धुरी है। राम और कृष्ण के अस्तित्व इसी पर टिके हैं। सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोहा। श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।इस दौरान रामौतार यादव, किरन यादव, रवि खेड़का, अशोक राणा, सोतम सिंह, गंगाराम, सुषमा यादव, होराम, तिलक भगत, विजय पाल यादव, दयाराम ठाकुर, पूर्व प्रधान महिंद्री देवी, धीर सिंह, गोपी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...