खगडि़या, अप्रैल 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के मड़ैया स्थित उमानाथ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन भव्य और भावपूर्ण माहौल में हुआ। अंतिम दिन कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वृंदावन से पधारे कथा वाचक श्री देव दुबे जी ने कथा के समापन दिवस पर भगवान कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। साथ ही सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर दिया। उनके मुखारविंद से निकली कथा ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। पूरे सात दिनों तक चले इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना दिया। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। आयोजन समिति ने ...