रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ समिति के तत्वाधान में नई अवास-विकास कॉलोनी में नवम वार्षिक श्री मद भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा से पूर्व पुरानी आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। श्रदृालुओं दृारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कथा वाचक भागवत भूषण पंडित ने कथा में प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत नारायण का परिपूर्ण स्वरुप है,अर्थात यह एक दिव्य ग्रंथ है जो जीव के जीवन से अंधकार को समाप्त कर प्रकाशवान करती है इस ग्रंथ के सुनने मात्र से ही जीव के समस्त पापों का विनाश होता है तथा योग ,कर्म योग समाज से धर्म व अधर्म का ज्ञान तथा राजनीतिक ज्ञान प्राप्त होता है इसलिए जीव को एक क्षण भी ईश्वर चिंतन के बिना नहीं रहना चाहिए जब लौक...