उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें मंत्र पट्टिका प्रदान की गई। वहीं यज्ञ कार्यक्रम में लगभग 100 साधकों ने आहुतियां डालकर यज्ञ भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और विश्व का कल्याण होता है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। कन्या पूजन के उपरांत 30 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में शशिबाला श्रीवास्तव, अशोक दीक्षित, सीके द्विवेदी, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, तिलक श्रीवास्तव, मालती मिश्रा, रानी त्रिपाठी, दीनू शुक्ला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...